कांग्रेस से पूर्व विधायक नेता ने परिवार समेत थामा भाजपा का दामन, पूर्व शिवराज सिंह ने दिलाई सदस्यता

 

शिवराज ने दिया कांग्रेस को झटका
पूर्व विधायक को भाजपा में लाए

कांग्रेस से पूर्व विधायक नेता ने परिवार समेत थामा भाजपा का दामन, पूर्व शिवराज सिंह ने दिलाई सदस्यता

राहुल गांधी कांग्रेस को मजबूत करने न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उनके मप्र में यात्रा के दौरान ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। 80 साल के नेता ने पुत्र—पुत्रवधु और समर्थकों समेत भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। कांग्रेस छोड़ने वाले नेता मेहताब सिंह यादव हैं। ​वे पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके साथ बेटे राजेश यादव और बहू ज्योत्सना यादव ने भी बीजेपी की ​सदस्यता ली है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यह एक ओर बड़ा झटका माना जा रहा है। खास बात यह रही कि जब पूर्व विधायक ने सदस्यता ली तब मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा भोपाल में नहीं थे। यह सदस्यता पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर हुई। उन्होंने यादव समेत 25 समर्थकों को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। 1970 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े मेहताब सिंह यादव ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस की नीति-रीति और सिद्धांत अलग हो गए हैं। विदिशा जिले में ओबीसी वर्ग के 52% मतदाता हैं। इसके बाद भी पार्टी ने इस वर्ग के किसी भी व्यक्ति को विगत विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था। पचास साल राजनीति करने के बाद विगत 1 वर्ष से जो व्यवहार मेरे जैसे बुजुर्ग नेता से किया गया उससे मैं और मेरा परिवार बहुत आहत हुआ है।


By - sagar tv news
05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.