महाशिवरात्रि के होर्डिंग में कमलनाथ में बताया भावी मुख्यमंत्री, छिंदवाड़ा में क्यों लगा होर्डिंग ?

 

छिंदवाड़ा में कमलनाथ की फोटो लगा एक होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवरात्रि की बधाई के लिए यह होर्डिंग उनके समर्थकों द्वारा शिवाजी चौक में कांग्रेस भवन के पास लगाया गया है। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। फिलहाल पांच साल तक मप्र में विधानसभा चुनाव होने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में कमलनाथ मुख्यमंत्री किस तरीके से बनेंगे यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा है।

 

 

कांग्रेस की पार्टी ने ही उन्हें पीसीसी चीफ से हटा दिया था। कांग्रेस से उनके रिश्ते इस कगार पर पहुंच गए थे कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चलने लगी थीं। ऐसा लग रहा था मानो भाजपा ज्वाइन की घोषणा ही बाकी रह गई थी। लेकिन अटकलें फुस्स होकर रह गईं। कमलनाथ ने कह दिया कि मैंने कभी नहीं कहा था कि भाजपा में जा रहा हूं। अब उनके समर्थकों ने उन्हें भावी मुख्यमंत्री बता दिया है।

 

 

 

ऐसे में लोगों को लग रहा है कि क्या मप्र की सरकार में बड़ा उल्टफेर हो सकता है। क्या कमलनाथ मप्र के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं? इस होर्डिंग ने राजनैतिक चर्चा को नई हवा दे दी है। इसके पहले कमलनाथ ने बेटे नुकलनाथ को कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। अब उनके भावी मुख्यमंत्री का होर्डिंग सामने आया है। हालांकि होर्डिंग में बदलाव कर बाद में पूर्व मुख्यमंत्री लिख दिया गया है। यह लिखने वाले की त्रुटि है या फिर राजनैतिक उलटफेर के संकेत हैं यह तो बाद में पता चलेगा। फिलहाल होर्डिंग ने प्रदेश की राजनीति गर्म कर दी है।


By - sagartvnews
05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.