पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले भाजपा माहौल बनाने में माहिर है। कांग्रेस जीतेगी इतनी सीटें
लोकसभा चुनाव पर कमलनाथ का बयान इतनी सीटों पर जताई जीत की संभावना
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले भाजपा माहौल बनाने में माहिर है। कांग्रेस जीतेगी इतनी सीटें
लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने जहां मप्र की सीटों की 24 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा मप्र प्रदेश की 29 सीटें जीतने का दावा करती आ रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की जीत पर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक कांग्रेस 12 से 13 सीटें जीत रही है। यह दावा उन्होंने उज्जैन में किया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी सीटें जीत रही यह हवावाजी है। भाजपा इसमें माहिर है। मैंने कई जगह बात की है। हम 12—13 सीटें जीत रहे हैं। इसके पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 15 सीटें जीतने का दावा किया था। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नारों से आम लोगों का पेट भरने वाला नहीं है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या सबसे अहम है और युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। वहीं प्रदेश सरकार इन्वेस्ट समिट कर रही है। जबकि सरकार को रोजगार और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए योजना बनानी चाहिए।