स्कूल के सामने चल रही गतिविधियों से दुखी थीं छात्राएं, भाजपा सांसद के सामने ऐसे गिड़गिड़ाई पुलिस

 

 

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह शराबबंदी को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती की राह पर चल पड़ी हैं। स्कूल के सामने अवैध शराब बेचे जाने से नाराज प्रज्ञा सिंह ने हथौड़े से ताला तोड़कर शराब बाहर बहा दी। वह हाथ में बड़ा पत्थर लेकर शराब शराब दुकान के बाहर पहुंची थीं। उनका यह रूप देखकर खजुरियाकलां की पुलिस के हाथ—पांव फूल गए।

 

 

 

छात्राओं की परेशानी को अनदेखा करने वाली पुलिस सांसद के के सामने गिड़गिड़ाती नजर आई। पुलिस अधिकारी बार—बार अवैध शराब की दुकान का ताला न तोड़ने की गुजारिश करता रहा। वह सामने भी खड़ा हुआ लेकिन प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मैं इन बच्चियों की परेशानी नहीं देख सकती। उन्होंने हथौड़े से वार कर दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद पेटीभर शराब बाहर लाकर बहा दी। दरअसल खजुरियाकलां में स्कूल के पास अवैध शराब बेची जा रही थी। इससे रहवासी और स्कूल की छात्राएं शराबियों से परेशान थीं।

 

 

 

जब सांसद को इस बात का पता चला तो उन्होंने मौके पर अवैध शराब बिक्री बंद कराने हथोड़ा थाम लिया। इस घटना से पुलिस के अवैध शराब बिक्री के दावों की पोल खुल गई है। सरकार भी सख्ती की बातें करती है लेकिन हकीकत यहां दिखाई दी। पुलिस अपनी कमजोरी को उजागर होने से रोकने के लिए गिड़गिड़ाती दिखाई दी। भाजपा ने इस बार सांसद प्रज्ञा सिंह का टिकट काट दिया है। इसका ठीकरा भी मीडिया पर फोड़ चुकी हैं।

 

 

उनका कहना था कि टीआरपी के लिए मी​डिया कुछ भी दिखाती है। कुछ समय पहले पूर्व सीएम उमाभारती भी शराबबंदी को लेकर ऐसे ही रौर्द्र रूप दिखा चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि सत्तापक्ष की सांसद द्वारा दिखाए गए आइने से सरकार और पुलिस कितना सबक लेती है।


By - sagartvnews
05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.