चुनावी तैयारियों को लेकर स्ट्रांग रूम पहुंचे कलेक्टर, सुरक्षा मानकों का किया निरीक्षण

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। लोकसभा निर्वाचन के आठों विधानसभाओं के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। 

 

कलेक्टर ने यहां पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण, वापसी के मूवमेंट, मतगणना स्थल पहुंच मार्ग, बिजली, सुरक्षा संबंधी, विधानसभावार आगमन, निकासी तथा पार्किंग व्यवस्था की बिंदुवार जानकारी ली। इसके बाद सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, सुरक्षा आदि विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा कि यहां सभी व्यवस्थाएं चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित की जाएं। लोकसभा निर्वाचन 2024 में सागर की पांच विधानसभा जिसमें सागर, नरयावली, सुरखी, खुरई एवं बीना के लिए अलग-अलग व्यवस्थायें की जायें। जबकि दमोह लोकसभा क्षेत्र की 3 विधानसभाएं रहली, देवरी, बंडा के लिए अलग व्यवस्थायें की जाएं। फिलहाल आचार संहिता नहीं लगी है। लेकिन प्रशासन की तैयारियों से यह साफ हो रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा होने वाली है।


By - sagar tv news
06-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.