भाजपा विधायक सुदेश राय से क्यों नाराज हुईं सांसद प्रज्ञा सिंह? एसपी को लगाई फटकार, जानिए क्या है वजह

 

भाजपा से सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा अवैध तरीके से शराब ठेका चलाने का मामला सामने आया है। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह भाजपा विधायक की इस हरकत से खासी नाराज हो गईं हैं। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि यह शर्म की बात है कि भाजपा विधायक सुदेश राय की खजुरीकला में गैरकानूनी रूप से शराब की दुकान चल रही थी।

 

 

 

बूढ़े—बच्चे सभी परेशान थे। इस मामले में वह अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मुखर हो गई हैं। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों पर गैरकानूनी काम को संरक्षण देने वाले सभी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया। पहले तो उन्होंने पुलिस के सामने ही अवैध कलारी का हथौड़ा से ताला तोड़कर अंदर से शराब उठाकर बाहर फेंक दी।

 

 

 

पुलिसकर्मी विधायक की अवैध कलारी को बचाने सांसद के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को जमकर डांट लगाई। सांसद ने एसपी से कहा आपको भ्रमित करने पर शर्म आनी चाहिए। एक तो अवैध दुकान चल रही है उस पर मुझसे बंद करने के लिए समय मांगते हैं। जो आबकारी अधिकारी मिलकर यह अवैध शराब की दुकान चला रहा था उसे सस्पेंड करने भी कलेक्टर को उन्होंने निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की इस मिलीभगत से साफ जाहिर हो रहा है कि अधिकारियों को शर्म आनी बंद हो चुकी है। मप्र में अवैध शराब का कारोबार सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आम जनता जहां इसका विरोध करती रहती है वहीं विपक्ष भी इस पर हमलावर रहता है। अब भाजपा की ही भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह अवैध शराब के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं।

 

 

 

पूर्व में भाजपा से ही पूर्व सीएम उमा भारती भी अपना विरोध जता चुकी हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह का हाल ही में लोकसभा भोपाल से टिकट कट गया है। इसके बाद वे भाजपा विधायक के खिलाफ मुखर हुई हैं। सांसद ने भाजपा विधायक द्वारा अवैध शराब की दुकान पुलिस अधीक्षक, आबकारी और सरकारी अमले के संरक्षण में चलाने का मुदृदा थाली में सजाकर विपक्ष को दे दिया है। अब देखना यह है कि अवैध शराब का यह कारोबार मध्यप्रदेश की धरती से कब खत्म होता है।


By - sagartvnews
06-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.