सागर-बुंदेली विरासत को सहेजने बना डाला म्यूजियम, पंप मेन का अनोखा जुनून

 

सागर निगम के एक रिटायर्ड कर्मचारि को बुंदेली चीजों का संग्रह करने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उन्होंने अपनी जिंदगी की सारी पूंजी इसी में लगा दी, पंप में दामोदर अग्निहोत्री पिछले 30 सालों से बुंदेलखंड की कला संस्कृति को सहेजने का काम कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने एक संग्रहालय भी बनाया है, सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय में कोई भी जाकर निशुल्क रूप से घूम सकता है, जिसमें 400 साल पुरानी झलक देखने को मिलती है, इसमें कई ऐतिहासिक और दुर्लभ चीजे देखि जा सकती है .

 

 


वही अब उन्होंने सर्वेक्षण और संग्रहालय नाम की एक पुस्तक भी लिखी जिसका विमाचोंन महाशिवरात्रि पर किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने की उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र या समाज का विकास ऊंची इमारत से नहीं होता बल्कि समाज का वास्तविक विकास कला एवं संस्कृति के उत्थान से संभव होता है।

 

 

 

हमारा देश जब विश्व गुरु कहलाया तब भी कोई ऊंची इमारतें नहीं थी केवल हमारे उत्कृष्ट संस्कृतिक आदर्शों ने ही हमें ग्लोबल पहचान और सम्मान दिलाया। हमारी यही सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित संरक्षित करने का कार्य दामोदर अग्निहोत्री द्वारा किया जा रहा है, मनीष भट्ट जिला न्यायाधीश ने कहा की किसी भी क्षेत्र में किए गए समर्पित प्रयास और त्याग में ही सफलता निहित होती है l

 

 

 

सर्वेक्षण और संग्रहालय नामक पुस्तक को उपयोगी बताते हुए पने स्थान के नामकरण को लेकर अग्निहोत्री द्वारा किए गए शोध कार्य की प्रशंसा की। बी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि इस संग्रहालय से हमारे विभाग के विद्यार्थी निरंतर जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। आगे कहा की विश्वविद्यालय में हम तो केवल विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं लेकिन इतिहास के सच्चे गाइड अग्निहोत्री जी हैं। प्रोफेसर पंकज सिंह ने कहा कि सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय सागर हमारे इतिहास विभाग के विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।

 

 

 

मुख्य अतिथियों का साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया, सम्मान पाने वालो में उच्च शिक्षा विभाग से डॉ भावना यादव, वरिष्ठ पत्रकारों में सुदेश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव ,प्रवीण पांडे, संजय पांडे, रेशु जैन शामिल रही


By - sagartvnews
10-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.