झूला झूलते समय उठा काला धुंआ, ऐसे किया लोगों ने बचाव

 

 

इंदौर के देवगुराड़िया में शनिवार दोपहर शिव मंदिर के पास लगे महाशिवरात्रि मेले में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लकड़ी का एक झूला चपेट में आने से आग भभक गई। जानकारी के अनुसार देवगुराड़िया शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा है।

 

 

मंदिर के पास जिस मैदान में मेला लगता है, वहां शनिवार दोपहर रखे अवंतिका गैस कंपनी के प्लास्टिक के बड़े-बड़े पाइप ने अचानक आग पकड़ ली। पास में ही लगा एक लकड़ी का झूला इस आग की चपेट में आ गया। इससे काफी ऊंची लपटें उठने लगी। आग लगने से मेले में अफरा-तफरी फैल गई। मेले में पहले ही से फायर ब्रिगेड का टैंकर मौजूद था।

 

 

 

इसके चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से झूला और प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस विभाग के अधिकारी उमाकांत चौधरी ने बताया कि अवंतिका गैस लिमिटेड की लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके ही पाइप मैदान में पड़े थे। अभी कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन इन पाइप में आग भभकने के बाद झूला भी इसकी चपेट में आ गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


By - sagartvnews
10-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.