ड्यूटी पर निकला पुलिस आरक्षक अब कभी नहीं लौटेगा घर, जानिए पूरी खबर

 

दतिया के इंदरगढ़ थाने से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पर पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गोली मार ली। गोली चलने से थाने में अफरा—तफरी मच गई। तत्काल बाकी पुलिसकर्मी घायल अवस्था में आरक्षक विवेक शर्मा को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सांसे थमने की बात कह दी। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

 

 

 

पुलिस के आला अधिकारी खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। गोली सरकारी राइफल से चली है। आरक्षक विवेक शर्मा मूलतः ग्वालियर निवासी है जो अपनी पत्नी और एक बेटा व बेटी के साथ इंदरगढ़ स्थित गायत्री मंदिर के निकट रहता था। जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा की गुरुवार सुबह थाने में पहरे पर ड्यूटी लगाई गई थी।

 

 

 

इस घटना को लेकर मृतक आरक्षक के पिता ने आरोप भी लगाए हैं। एसपी वीरेंद्र मिश्रा के समक्ष उनका कहना था कि उनके बेटे की बदल बदल कर लगाई जारी ड्यूटी के कारण पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था। जिसके कारण यह घटना घटी। विभागीय अधिकारी और साथी पुलिसकर्मी से आरक्षक के इस कदम से हैरान हैं।


By - sagartvnews
14-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.