कैसे चल रहा था खनन, खनिज विभाग की टीम देखकर मचा शोर

 

खनन रोकने पहुंची खनिज टीम
ग्रामीणों ने ऐसे किया विरोध

कैसे चल रहा था खनन, खनिज विभाग की टीम देखकर मचा शोर


शाजापुर जिले के काला पीपल तहसील में अवैध उत्खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। घटनाक्रम मोहम्मदपुर मछनई गांव में खनन विभाग के दल और ग्रामीणों के बीच का है। विभाग के अधिकारी शाजापुर जिले के खनिज उत्खनन का ठेका लेने वाली निजी कंपनी के लोगों के साथ यहां कार्रवाई करने पहुंचे थे। घटना में एक ग्रामीण घायल हुआ है। सरकारी गाड़ियां भी ग्रामीणों के पथराव में क्षतिग्रस्त हुई हैं। अवैध उत्खनन रोकने गए प्रशासनिक अधिकारियों के दल और कंजर समुदाय के अवैध उत्खननकर्ताओं के बीच यह पत्थर बाजी गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार शाजापुर जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान, पुलिस लाइन से अतिरिक्त रिजर्व फोर्स के साथ अवैध उत्खनन की सूचना पर पोकलेन मशीन जब्त करने के लिए मोहम्मदपुर मछनई के पास नदी क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ठेकेदार के प्राइवेट गुंडे लेकर अफसर बंद पड़ी पोकलेन मशीन को जबरन जब्त करने आए हैं। इसके बाद अवैध उत्खनन में संलग्न लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में खनन अधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना के वीडियो बनाए। वीडियो में ग्रामीण विरोध दर्ज कराते हुए दिख रहे हैं। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में एक कंजर समाज के युवक को भी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। सूचना पर शुजालपुर प्रभारी एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, काला पीपल पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सहित अमला और अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव के लिए रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग का दल यहां बिना स्थानीय प्रशासनिक अमले और पुलिस को सूचना दिए कार्रवाई करने के लिए पहुंचा था।


By - sagar tv news
14-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.