सागर-लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा मैदान ने निकाली रैली, इस बात से नाराज थे कर्मचारी

 

मांगें पूरी कराने निकाली रैली
कर्मचारियों ने क्यों की नारेबाजी ?

सागर-लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा मैदान ने निकाली रैली, इस बात से नाराज थे कर्मचारी


लंबित डीए को मांग को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपा गया। पिछले 9 माह से अटके हुए डीए को लेकर 8% पीछे चल रहे मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों में अब असंतोष खुलकर सामने आ गया है। लोकसभा चुनाव की आहट के पहले ही मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर उतर आए। मोर्चा के जिला अध्यक्ष चूरामन रैकवार ने बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के साथ पूर्व कालीन सरकारों के समय से चला रहा छलावा आज भी बरकरार है। जिसमें केंद्र से 8% महंगाई भत्ता पीछे रहने की परंपरा वर्तमान सरकार भी निभा रही है। यह हमारे आर्थिक हितों पर कुठाराघात है। जिसको लेकर हम अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार से यह मांग रख रहे हैं कि लंबित 8% महंगाई भत्ता तत्काल प्रभाव से एरियर सहित दिया जाए। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षकों को, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को समयमान वेतनमान एवं क्रमोन्नत वेतनमान के संबंध में जो विलंब हो रहा है। उसके आदेश भी तत्काल जारी करने की मांग की जा रही है।


By - sagar tv news
15-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.