सागर-चुनावी बिगुज बजा, सड़कों पर उतरा प्रशासन, नेताओं के झंडे-बैनर उतारे

 

आदर्श आचार संहिता लागू
एक्शन मोड में सागर प्रशासन

सागर-चुनावी बिगुज बजा, सड़कों पर उतरा प्रशासन, नेताओं के झंडे-बैनर उतारे


आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। अब सागर में प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है। दोपहर में आचार सहिंता लागू होते ही पुलिस अमले ने शाम से शासकीय संपत्ति पर राजनीतिक दलों एवं अन्य के पोस्टर, बैनर एवं दीवार लेखन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सागर के सिविल लाइन, तीन बत्ती, मोतीनगर चौराहा, कटरा, चकराघाट सहित अन्य जगहों पर जोर—शोर से बैनर—पोस्टर हटाए गए। इसी प्रकार वाहनों पर अलग से लगाए गए हूटर, लाइट, नेम प्लेट को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शाम को कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी संपत्ति विरूपण की कार्रवाई करवाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने सामने खड़े होकर संपत्ति विरूपण दल के द्वारा कार्रवाई कराई। नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री पुलिस के साथ शहर में निकले। उन्होंने रात में एलोवेटेड कारिडोर के खंबों से झंडे हटावाए। रविवार को भी कार्रवाई चलती रही। पुलिस अधिकारियों ने गोपालगंज में सड़क किनारे अभियान चलाया। अगले एक—दो दिन में शासकीय व सार्वजनिक स्थानों से सामग्री हटा ली जाएगी।


By - sagar tv news
17-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.