शराब दुकान के भीतर थे कर्मचारी तभी युवकों ने की हरकत, पुलिस क्या बोली ?

 

ग्वालियर शहर में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे पर शराब की दुकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से आकर फायरिंग कर दी। इससे दुकान में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। सेल्समेन हेमंत शिवहरे ने बताया कि दो बदमाश मुंह बांधे दुकान पर आए थे।

 

 

उन्होंने नीचे से ही फायर कर दिया। पहले तो उन्होंने किसी पटाखे के चलने की आवाज समझी। बाद में जब दूसरा और तीसरा फायर हुआ तब वह अपने अन्य साथियों के साथ दुकान में छुप गए। इस बीच बदमाश वहां गाली गलौज करते हुए मोटरसाइकिल से भाग निकले। बदमाश कौन है और शराब दुकान पर क्या करने आए थे।

 

 

इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। शराब दुकान के कर्मचारी भी इस बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। गोली शराब की दुकान के बाहर लगे टीनशेड में धंस गई थी। पूरा घटनाक्रम दुकान से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है और अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीएसपी ग्वालियर अशोक जादौन ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews
17-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.