लग्जरी कार से तीस लाख रुपए कैश बरामद, तीन युवक गिरफ्तार, आखिर कहां से आई इतनी रकम ?

 

लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही अवैध रकम के यहां से वहां ले जाने का गोरखधंधा शुरू हो गया है। जबलपुर पुलिस ने अवैध पैसों के लेनदेन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तीस लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने युवकों से एक लग्जरी कार भी जब्त की है। पूछताछ में युवक इतनी बड़ी रकम की जानकारी नहीं दे पाए। जिसके बाद विजय नगर थाना पुलिस ने 30 लाख रुपए जब्त कर जांच शुरु कर दी है।

 

 


बताया जाता है कि विजय नगर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को जब अपनी टीम के साथ वाहन चैकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक संदिग्ध कार आते हुई दिखी। पुलिस ने जब कार रोकी तो तीनों ही युवक कार छोड़कर भागने लगे। पकड़े गए युवकों अपना नाम अशोक ठाकुर, मौसम यादव और राकेश कोल बताया। पुलिस ने तीनों को अभिरक्षा में लेते हुए कार की तलाशी ली तो एक बैग में तीस लाख रुपए नगद मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह रुपए उन्हें दमोह से जबलपुर लाने के लिए कहा गया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान युवकों ने सही जानकारी नहीं दी, जिसके बाद विजय नगर थाना पुलिस ने रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।


By - sagartvnews
17-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.