Sagar-दीनदयाल चौराहा पर फैला है कीचड़, फिसलकर गिर रहे वाहन चालक, जानिए क्या है वजह ?

 

अगर आप स्मार्ट सिटी सागर के दीनदयाल चौराहे से गुजर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। यहां पर चारों ओर कीचड़ फैला हुआ है। इसमें पैर रखते या बाइक निकालते समय आप धड़ाम से जमीन पर​ फिसलकर गिर सकते हैं। इसमें आपके हाथ पैर भी टूट सकते हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

 

 

सुबह से शाम तक यहां कई वाहन चालक फिसलकर गिरते-संभलते देखे जा सकते हैं। जरा सी नजर चूकने पर आप भी कीचड़ में सने दिखाई देंगे। दरअसल यह पूरी मेहरबानी नगर निगम प्रशासन की है। निगम लाखा बंजारा झील में सफाई अभियान चलाए हुए है। यहां पर जेसीबी से गंदगी निकाली जा रही है जिसकी ढुलाई डंपरों से हो रही है।

 

 

यही डंपर निकलते समय सड़क पर कीचड़ फैला रहे हैं। जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। चौराहे पर गोल घेरा है ऐसे में घूमते समय वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है इससे वाहन चालक गिर जाते हैं। जहां—जहां से डंपर निकलते हैं वहां पूरे में कीचड़ हो रहा है। अगर प्रशासन ने यहां ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

 

 

 

दिनभर यहां से जनप्रतिनिधि और अधिकारी निकलते हैं लेकिन जनता की तकलीफ पर किसी का ध्यान नहीं है। स्मार्ट सिटी की उजली तस्वीर को गंदा बना रहा कीचड़ लंबे समय से शहरवासियों का सिरदर्द बढ़ा रहा है। अब देखना यह है कि लोगों को कीचड़ की किच—किच से कब मुक्ति मिल पाती है।


By - sagartvnews
19-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.