Sagar-बाइक सवार जीजा-साले के साथ सड़क पर क्या हुआ जो मच गई चीख-पुकार

 

सागर जिले के शाहगढ़ में बाइक के पिकअप से टकराने का मामला सामने आया है। इसमें बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। साले की मौके पर ही जान निकल गई जबकि जीजा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घनश्याम पिता धनीराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी निबोरा अपनी ससुराल बीछोन थाना बकस्वाहा आया था।

 

 

मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साले राकेश पिता मोहन आदिवासी के साथ शाहगढ़ जा रहा था। पापरे की टेक के पास शाहगढ़ से सागर तरफ जा रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईक सवार गिर गये। बताया जाता है कि राकेश को सिर में गंभीर चोट आने से उसकी घटना स्थल पर ही जान चली गई।

 

 

घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सागर रेफर कर दिया गया। शाहगढ़ थाने के एएसआई गुड्डन सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


By - sagartvnews
19-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.