सागर-एकादशी पर उड़ा गुलाल, जानिए भक्तों ने कैसे खेली होली

 

एकादशी पर जमकर उड़ी गुलाल
रंगभरी होली में झूमकर नाचे भक्त

सागर-एकादशी पर उड़ा गुलाल, जानिए भक्तों ने कैसे खेली होली

होली का त्योहार आने वाला ही है लेकिन राहतगढ़ में पहले ही गुलाल उड़ गया।
रंगभरी एकादशी पर नगर के देव श्री श्यामलिया सरकार मंदिर में भक्तों ने जमकर एक-दूसरे पर फूल और रंग बरसाकर खुशियां मनाईं। हर साल की तरह इस बार भी आमलकी एकादशी रंगभरी एकादशी पर भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसमें देर रात तक भक्तगण डूबे रहे। इस दौरान टेसू के फूलों के रंगों के साथ मंदिर परिसर में जमकर होली खेली गई। धार्मिक भजनों और बुंदेली फागों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाच गाकर रंग उड़ाया। बाद में महाप्रसादी का वितरण किया गया। रंगों की मस्ती में डूबे लोगों की होली देखते ही बन रही थी।


By - sagar tv news
21-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.