एक साल पहले सामने आया था बावड़ी मामला, 36 लोगों के साथ हुई थी अनहोनी

 

बावड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जानिए क्यों बंद रहा इंदौर का बाजार

एक साल पहले सामने आया था बावड़ी मामला, 36 लोगों के साथ हुई थी अनहोनी

इंदौर के बहुचर्चित पटेल नगर बावड़ी हादसे में लंबी जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक साल पहले हुए हादसे में रामनवमी पूजन के दौरान 36 लोगों की जान चली गई थी। घटना की मजिस्ट्रयल जांच हुई है। सभी तरह के साक्ष्य जुटाकर मामले में सेवाराम गलानी और मुरली सबनानी को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश भी कर दिया है। बताया जाता है मामले में आरोपियों की संख्या आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। इधर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से सिंधी समाज विरोध में उतर आया है। समाज के व्यापारियों ने अपने—अपने प्रतिष्ठान बंद कर गिरफ्तारी का विरोध जताया। उनका कहना है कि उस जगह पर कार्यक्रम 50 साल से हो रहे हैं। जबकि यह दोनों लोग बाद में जुड़े हैं। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी भी मामले की जांच चल रही है। जिन लोगों को आरोपी बनाया है वह जांच के बाद ही की गई है। उन्होंने सिंधी समाज के बाजार बंद करने से अनभिज्ञता जताते हुए सभी से सहयोग की अपील की। अधिक जानकारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। डायरी पढ़कर ही बता पाएंगे।


By - sagar tv news
22-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.