सागर-वीकेंड की वजह से जल्दी दिखा होली का माहौल। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में खेली गई होली

 

सागर में स्टूडेंट्स ने खेली होली
जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

सागर-वीकेंड की वजह से जल्दी दिखा होली का माहौल। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में खेली गई होली

होली सिर्फ रंगो का त्यौहार नहीं है। यह परस्पर भाईचारे, प्यार और सौहार्द बढ़ाने का भी त्यौहार है। जिसमें लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर सारे गिले शिकवे दूर करके रंगो की मस्ती में खो जाते हैं। ऐसा ही कुछ माहौल गौर विश्वविद्यालय में भी देखा गया। जहां छात्र—छात्राएं आपस में रंगो की मस्ती में डूबे दिखे। छात्रों ने रंगों और गुलाल से पूरे परिसर को रंग डाला। सुबह 11 बजे से ही छात्रों के बीच होली खेलने का माहौल बना लिया था। दोपहर के 2 बजे तक लगातार रंगों की बरसात होती रही। अभिगार मंच से लेकर स्वर्ण जयंती सभागार तक छात्रों के अलग—अलग ग्रुप होली खेलते नज़र आए। वैसे तो होली का त्यौहार 25 मार्च को है लेकिन छुट्टी होने के कारण पहले ही शहर में होली का माहौल दिखने लगा है। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रों ने जमकर होली खेल कर रंगोत्सव की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि 24 मार्च को होलिका दहन के बाद 25 मार्च को होली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन वीकेंड ने होली की खुशी को दोगुना कर दिया है।


By - sagar tv news
23-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.