सागर- छज्जा के मलबे से मजदूर को जीवित निकालने में विफल रहा अमला, प्रशासन की भी पोल खुल गई

 

सागर के पंतनगर के वेदांती इलाके में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निजी स्कूल परिसर की दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 5 मजदूर दब गए, 4 घंटे तक चले इस रेस्क्यू में एक मजदूर को बचाया नहीं जा सका, निजी स्कूल परिसर में 22 मजदूर काम कर रहे थे जहां पर यह घटना हुई 

 

दो मंजिला बिल्डिंग ढहने की घटना ने निगम प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन की भी पोल खोल दी है। आवारा पशु पकड़ने और अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता मलबे में दबे मजदूर को जीवित निकालने में विफल रहा। दरअसल, निगम प्रशासन के पास ऐसी घटनाओं के बाद रेस्क्यू कर जल्द से जल्द मलबा हटाने के जरूरी संसाधन ही नहीं हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भी आपात स्थिति में बचाव कार्य के लिए जरूरी कोई संसाधन की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां बता दें कि एक साल पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था। खुरई रोड पर छत की ढलाई के वक्त पूरी छत ढह गई थी। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई थी। इस घटना से सबक नहीं लिया गया।

 

बिना इंजीनियर के चल रहा था काम: जानकारी के अनुसार वेदांती इलाके में निजी स्कूल परिसर में बिना इंजीनियर के 1700 वर्गफीट एरिया में दो मंजिला भवन का काम चल रहा था। यह काम भवन मालिक खुद मिस्त्री व मजदूर बुलाकर करा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण में मापदंड के अनुरूप सरिया का उपयोग नहीं हुआ। मोतीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
24-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.