सागर-25 मजदूर मकान निर्माण में लगे थे अचानक भरभराहट की आवाज आई और फिर...

 

सागर-25 मजदूर मकान निर्माण में लगे थे अचानक भरभराहट की आवाज आई और फिर...

सागर में मकान का लेंटर ढहा
अचानक 25 मजदूर आये आफत में

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंतनगर वार्ड स्थित वेदांती मंदिर के पास बन रहे एक मकान का लेंटर ढहने से मजदूर मलबे में दबकर मजदूर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार केरवना वाले पं. कृष्णकुमार का मिश्रा का मकान बन रहा था जिसका शनिवार की शाम लेंटर ढाला गया था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे अचानक ही सेंटिंग में हुई गड़बड़ी के कारण लेंटर मजदूरों पर आ गिरा।
बताया जा रहा है कि लगभग दो हजार वर्गफुट में बन रहे मकान के लेंटर का कार्य करने के लिए लगभग 25 मजदूर लगे हुए थे। अचानक लेंटर ढहने से रोहन, अमित अहिरवार, गुलगुल अहिरवार, टीका अहिरवार, अभिषेक व लाखन आदिवासी सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबा गिरने के कारण घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है लेंटर ढालने का कार्य ठेकेदार टीकाराम आदिवासी निवासी कनेरादेव द्वारा कराया जा रहा था। पुलिस मामले में हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
23-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.