सागर-चुनाव जीते तो सागर को राजधानी बनाएंगे, कांग्रेस के गुड्डू राजा बुंदेला का बड़ा बयान

 

सागर लोकसभा सीट पर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, कांग्रेस ने यूपी ललितपुर के गुड्डू राजा बुंदेला को सागर लोकसभा से उम्मीदवार बनाकर भेजा है, टिकट घोषित होने के बाद वह सागर मुख्यालय पर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पिछले 30 सालों से भाजपा के सांसद हैं, पार्टी ने हम पर विश्वास जाता कर भेजा है

 

 

अगर जनता के आशीर्वाद से हमारी जीत होती है तो सबसे पहले हम बुंदेलखंड को अलग से प्रदेश बनाएंगे और बुंदेलखंड की राजधानी सागर होगी वहीं इसके अलावा उन्होंने डॉक्टर हरि सिंह गौर को भारत रत्न, बुंदेलखंड में एम्स खोलने की लड़ाई लड़ने और युवाओं को रोजगार की व्यवस्था करने की बात कही, गुड्डू राजा ने कहा कि वह राजा नहीं है जनता के सेवक बनकर काम करेंगे किसानो का कर्ज माफ होगा फसलों के बीमा कराए जाएंगे,

 

 


टिकट घोषित होने के बाद गुड्डू राजा बुंदेला पहली बार सागर मुख्यालय पर पहुंचे जहां कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की भाई इसके अलावा तीन बत्ती पर स्थित डॉक्टर हरि सिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्होंने कहा कि इस बार गांव-गांव में कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा हुआ है हम लोगों की जीत होगी

 

 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने यहां से लता वानखेड़े के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है सागर लोकसभा से भाजपा की लता वानखेड़े और कांग्रेस के गुड्डू राजा बुंदेला आमने-सामने होंगे जिनका सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा सागर लोकसभा सीट पर कांग्रेस साल 1991 में आखिरी बार जीती थी 1996 से लेकर अब तक लगातार भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुनते हुए आ रहे हैं यहां से लगातार सात बार भाजपा चुनाव जीत चुकी हैं कांग्रेस के सामने भाजपा के इस अभेदगढ़ को भेजने की चुनौती है


By - sagartvnews
24-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.