सागर-पककर तैयार खड़ी थी गेहूं की फसल, अचानक उठी लपटें, ग्रामीणों ने रोकी बड़ी अनहोनी

 

खेतों से बिजली लाइनें किसानों के लिए सिददर्द बन रही हैं। मालथौन ब्लाक के पठारी गांव में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें तीन एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया नहीं तो  बड़ा नुकसान हो सकता था। पूरा मामला पठारी गांव के किसान महेंद्र सिंह लोधी के खेत का है। उन्होंने अपने खेत में गेहूं बोया था।

 

फसल पककर तैयार थी वह एक—दो दिन में कटाई शुरू करने वाले ही थे। अचानक खेत में आग लग गई। आग की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। लोग ट्रैक्टर—पंजा लेकर मौके पर पहुंचे और खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाकर उसे जलती फसल और बाकी फसल में फासला कर दिया। हवा के साथ आग तेजी से फैल रही थी।

 

इसलिए आग बुझाने के पहले ही 3 एकड़ खेत का गेहूं जलकर राख में तब्दील हो गया। इससे किसान को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। गनीमत रही आग पर जल्द ही काबू पा लिया अगर आसपास के खेतों में आग पहुंच जाती तो सैकड़ों एकड़ की फसल जल सकती थी। आग लगने का कारण बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खेत के बीच से ही 11 केवी विद्युत लाइन निकली है। तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात कही जा रही है।

 
 
 

By - sagar tv news
26-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.