सागर-एक साल से खुदी पड़ी है नाली, गंदगी और बदबू से रहवासी परेशान, कब होगी सुनवाई

जिम्मेदारों ने अधूरी छोड़ दी नाली
कौन सुनेगा रहवासियों की फरियाद ?

सागर-एक साल से खुदी पड़ी है नाली, गंदगी और बदबू से रहवासी परेशान, कब होगी सुनवाई

सागर में निगम और स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में मनमानी चल रही हैै। भगवानगंज क्षेत्र में 50 मीटर की खुदी पड़ी नाली की स्थिति से से इस बात को समझा जा सकता है। यह नाली एक साल से ऐसे ही खुदी पड़ी है। महापौर, विधायक समेत जिम्मेदारों को इसकी जानकारी है। इसके के बाद नाली निर्माण का काम पूरा नहीं हो रहा। एक तो काम अधूरा पड़ा है उस पर सफाई नहीं की जा रही। इससे रहवासियों का सिरदर्द बना हुआ है। वार्ड के खिलान सिंह चौधरी ने बताया की अप्रैल 2023 में निर्माण काम शुरू हुआ था। महापौर से लेकर विधायक तक सब इसका जायजा ले कर जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर बरसात तक नाली नहीं बनी तो बड़ी परेशानी होगी। किराना दुकान संचालक राहुल केसरवानी ने बताया कि सिर्फ हमारे यहां छोड़कर पूरी नाली बन चुकी है। खुदी नाली से हमारी ग्राहकी बैठती जा रही है। ठीक ढंग से सफाई तक नहीं हो रही है। पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार ने बताया कि रोड के साथ ही सड़क बनना थी। पानी की निकासी गुरुद्वारे के यहां से होती थी। सिख समाज ने इस पर आपत्ति ली। इस कारण काम पूरा नहीं हो पाया था। इस संबंध में स्मार्ट सिटी वालों से बात हुई है। होली बाद निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।


By - sagar tv news
26-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.