छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया जमा नामांकन, रैली में दिखा उत्साह

 

मप्र की सबसे चर्चित लोकसभा सीट छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा किया। नामांकन जमा करते समय साथ में उनकी मां पूर्व सांसद अलकनाथ और पत्नी प्रियानाथ भी मौजूद रहीं। इसके पहले पिता-पुत्र ने शिकारपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

 

इस सीट पर 2019 में नकुलनाथ ने ही जीत दर्ज की थी। मप्र की यह एकलौती लोकसभा सीट है जो कांग्रेस के पास रही। बाकी 28 सीटें भाजपा के खाते में रहीं थीं। इस बार भाजपा इस सीट को भी जीतने की फिराक में है। इसी कारण यह सीट हाइप्रोफाइल हो गई है। नकुलनाथ की नामांकन रैली में भी भारी जनसमुदाय दिखाई दिया।

 

 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मैंने छिंदवाड़ा के लिए अपनी जवानी लगा दी। अपने परिवार की तरफ नहीं देखा, अपना स्वास्थ्य नहीं देखा। छिंदवाड़ा की जनता से मेरा वर्षों पुराना संबंध हैं।

 

 

 

 

 

वहीं नकुलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता मुझे अपना प्रेम और आशीर्वाद जरूर देगी। रैली में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और पार्टी के झंडे लहराए। पार्टी के बड़े नेताओं ने भी नकुलनाथ को विजयी बनाने की अपील की। इस सीट पर इस बार मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प रहने वाला है। भाजपा ने यहां से विवेक बंटी साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी तैयारी में है। अब देखना यह है कि कांग्रेस अपनी जीत यहां बरकरार रखती है या भाजपा अपने मंसूबे पूरे करने में कामयाब होती है।


By - sagartvnews
26-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.