दमोह लोकसभा में लोधी-लोधी का मुकाबला, भाजपा से राहुल कांग्रेस से तरवर दिखाएंगे दम

 

दमोह में लोधी-लोधी का मुकाबला
बीजेपी से राहुल कांग्रेस तरबर मैदान में

दमोह लोकसभा में लोधी-लोधी का मुकाबला, भाजपा से राहुल कांग्रेस से तरवर दिखाएंगे दम


कांग्रेस ने दमोह लोकसभा सीट से बंडा के पूर्व विधायक तरबर सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने यह दांव लोधी बहुल सीट होने के चलते खेला है। इससे पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व विधायक राहुल सिंह को इस सीट से प्रत्याशी बना चुकी है, इस तरह से अब बीजेपी और कांग्रेस की दमोह लोकसभा सीट पर स्थिति साफ हो गई है। दोनों ने लोकसभा सीट के अंतर्गत सबसे ज्यादा लोधी जाति के दो लाख 75 हजार मतदाताओं की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। तरबर सिंह कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से तरबर सिंह लोधी बंडा 25 हजार वोट से जीत कर विधायक बने थे, हालांकि साल 2023 में दोबारा कांग्रेस से तरबर सिंह प्रत्याशी बने और 35 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी के वीरेंद्र लोधी से चुनाव हार गए थे। मगर पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया

दमोह लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यहां पर साल 1989 से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते आ रहे हैं लगातार 9 बार भाजपा यहां से चुनाव जीत चुकी है कांग्रेस के सामने इस गढ़ को भेजने की चुनौती है पिछले लोकसभा चुनाव में भी यहां लोधी वर्सेस लोधी के बीच मुकाबला देखने को मिला था लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, कांग्रेस ने 1984 में आखिरी बार यहां पर चुनाव जीता था सागर के डाल चंद्र जैन यहां से सांसद चुने गए थे


बता दें कि दमोह ही लोकसभा में तीन जिले की विधानसभाएं आती हैं जिसमें दमोह जिले की चार विधानसभा पथरिया, जबेरा दमोह और हटा है तो सागर जिले की तीन विधानसभा बंडा देवरी रहली शामिल है और छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा आती हैं

 

 


By - sagar tv news
28-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.