सागर-जलकुंभी के जाल में उलझे तालाब को बचाने निगम ने चलाया अभियान, क्या हो सकेगी पूरी सफाई

 

जलकुंभी मुक्त झील अभियान शुरू
निगम ने की लोगों से ये अपील

सागर-जलकुंभी के जाल में उलझे तालाब को बचाने निगम ने चलाया अभियान, क्या हो सकेगी पूरी सफाई

सागर की पहचान लाखा बंजारा झील को जलकुंभी मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर से अभियान छेड़ दिया है। इसमें निगम के कर्मचारी तो सफाई करेंगे ही शहरवासी भी स्वेच्छा से श्रमदान कर सकेंगे। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि यह झील हमारे सागर की पहचान ही नहीं बल्कि प्राचीन विरासत है। इसलिए इसको सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्व—सहायता समूह, और नागरिकों से झील सफाई अभियान में अपना सहयोग और सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है। फिलहाल तालाब में फैली जलकुंभी को निकालने के लिए नाव और श्रमिक सुबह से ही झील में पहुंचकर सफाई अभियान प्रारंभ कर देते हैं। इसमें शहरवासियों की सहभागिता होगी तो हम झील को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने सफल होंगे।

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि झील को जलकुंभी मुक्त करने के लिए सालों से अभियान चलाए जा रहे हैं। लाखों—करोड़ों रुपए अब इस खर्च हो चुके हैं। इसके बाद भी जलकुंभी हटाने में नाकामी ही हाथ लगी है। स्मार्ट सिटी के तहत झील और उसके आसपास 108 करोड़ रुपए की लागात से सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। अगर निगम कमिश्नर ​का यह अभियान सफल होता है तो न केवल झील बल्कि शहर की सुंदरता को भी चार चांद लग जाएंगे। अब देखना यह है कि यह अभियान झील को कितनी राहत दे पाता है।


By - sagar tv news
29-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.