Sagar-तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश, हवा आंधी चलने से गर्मी से राहत

 

सागर में गर्मी के तेवर के बीच शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। दोपहर में बादल छाए और शाम को हवा-आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।दरअसल, वेदर सिस्टम एक्टिव होने से सागर का मौसम बदला है। शुक्रवार सुबह से सागर में धूप खिली रही। तल्ख धूप के कारण लोगों के गर्मी से हाल-बेहाल रहे। दोपहर के समय आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं शाम 4.30 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए।

 

 

हवा-आंधी का दौर शुरू हुआ। कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई जो झमाझम में तब्दील हो गई। गरज-चमक के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। हवाएं चलने से वातावरण में ठंड घुली। लोगों को गर्मी से राहत मिली। एक दिन पहले शुक्रवार को सागर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा वहीं 0.4 mm बारिश भी रिकॉर्ड की गई है.

 

 

मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी और मध्य क्षोभमंडल में पछुआ पवनों के बीच ट्रफ के रूप में सक्रिय है। 29 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।


By - sagartvnews
29-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.