फायर ब्रिगेड़ों और टैंकरों में घोलकर उड़ाया गुलाल, गेर में शामिल सीएम भी हुए रंग-बिरंगे

 

फायर ब्रिगेडों से बरसा रंग
रंगपंचमी पर निकली गेर

फायर ब्रिगेड़ों और टैंकरों में घोलकर उड़ाया गुलाल, गेर में शामिल सीएम भी हुए रंग-बिरंगे

रंगपंचमी का पर्व शनिवार को प्रदेशभर में जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी भोपाल और इंदौर में लोगों ने जमकर होली खेली। दोनों बड़े शहरों में फायर ब्रिगेडों में भरकर रंग—गुलाल उड़ाया गया। इससे होली खेलने वालों के साथ शहर के गली—मोहल्ले भी रंगीन हो गए। बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओं ने जमकर एक—दूसरे को रंग मनाया और खुशियां मनाईं। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इंदौर में निकाली जाने वाली विशाल गेर में शामिल हुए। यहां वे रंगपंचमी के उत्साह में डूबे नजर आए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रंग लगाकर स्वागत किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस बार की होली और रंगपंचमी दोनों ही अलग हैं। अब अयोध्या से लेकर अरब तक रंग बरस रहा है। इंदौर में 75 साल से निकाली जा रही गेर में शामिल होने का अवसर मिला है। इसका नाम जरूर गेर रखा है लेकिन यह तो लोगों को मिलाने का जरिया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह राजधानी भोपाल भी रंगपंचमी की मस्ती में डूबी दिखी। नवयुवक हिंदू उत्सव समिति बड़ा नया मार्ग द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का जहांगीराबाद से लिली टॉकीज़ चौराहा, बरखेड़ी होते हुए जहांगीराबाद चौराहे पर समापन हुआ। यहां डीजे की धुन पर नाचते हुए लोगों ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। जुलूस का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। पुराने भोपाल में रंगपंचमी की धूम दिखी। यहां भी जमकर रंग—गुलाल उड़ा। इससे गलियां हरी, लाल, पीली दिखाई दीं। भवानी चौक से निकले चल समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। यहां लोगों ने उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाए तो वे बोले सीताजी को मत भूलो, सीताराम कहो। उन्होंने भी रंग—गुलाल लगाकर सभी को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह पूरे शहर में चारों ओर रंगों की बरसात होती रही।


By - sagar tv news
30-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.