Sagar-प्याज और गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की खेती, 740 अफीम के पौधे हुए जब्त

 

सागर के जैसीनगर में प्रतिबंधित अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। किसान ने आसपास गेहूं और प्यास लगा रखी थी जबकि बीच में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे। पुलिस ने मौके से 740 अफीम के पौधे उखाड़कर जब्त किए हैं। अफीम की कीमत एक लाख दस हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी किसान पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

दरअसल जैसीनगर के मनक्याई में चरणलाल कुश्वाहा के खेत में अफीम की फसल बोए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर छापामारी की गई। मौके पर जाकर देखा तो सूचना बिल्कुल सही थी। चरण लाल के खेत में बाहर की तरफ गेहूं और प्याज लगा हुआ है। आजू-बाजू के दोनों खेतों में कुल 740 अफीम के हरे पौधे लगे हुए पाए गए। पंचनामा कार्रवाई के बाद मजदूरों को बुलाकर अफीम के पौधे निकलवाए गए।

 

 

खेत में कुल 740 पौधे मिले। इनका वजन 53 किलो 700 ग्राम निकला। जब्त अफीम की बाजार में कीमत एक लाख दस हजार है। थाना प्रभारी जैसीनगर शिवमंगल सिंह राठौर ने बताया कि अवैध रूप से अफीम बोने के मामले में आरोपी चरण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले से संबंधित बिंदुओं की बारीकि से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि मप्र में केवल रतलाम, मंदसौर और नीचम जिलों के कुछ हिस्सों में ही अफीम की खेती के पट्टे शासन द्वारा जारी किए जाते हैं।

 

 

 

बुंदेलखंड में अवैध रूप से अफीम बोए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों छतरपुर में भी बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे खेत से जब्त किए गए थे। जैसीनगर में मामला उजागर होने के बाद अन्य जगहों पर भी प्रतिबंधित खेती होने की आशंका है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस अवैध अफीम की खेती पर कैसे लगाम कसती है।


By - sagartvnews
30-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.