Sagar-मिनी वृंदावन में भव्य आयोजन, 1.72 करोड़ रुपए के मकराना मार्बल के बीच विराजेंगे भगवान

 

सागर के मिनी वृंदावन बड़ा बाजार में 120 साल पुराने श्रीदेव रसिक बिहारी द्वारिकाधीश मंदिर में उल्लास का माहौल है। यहां भक्तों ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया है। अब यहां पर जयपुर में निर्मित द्वारिकाधीश की भव्य प्रतिमा विराजित की जा रही है। खास बात यह है​ कि भक्तों को मूर्ति और शीर्ष कलश के दर्शन एक साथ होंगे। मंदिर में 1.72 करोड़ रुपए खर्च कर मकराना का सुपर मार्बल लगाया है। जिसकी चमक भक्तों को आकर्षित कर रही है।

 

 

 

मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इस नए मंदिर को बनने में ढाई साल का समय लगा है और देव मूर्ति का निर्माण जयपुर के वियतनाम मार्बल से किया गया है। मंदिर लगभग 5 हजार वर्गफ़ीट में बना है और इसके निर्माण में कमेटी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर दान दिया है। मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष दीक्षित ने बताया कि सागर का यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जिसमें प्रवेश करते ही मंदिर के शीर्ष कलश और ठाकुर जी की मूर्ति के दर्शन एक साथ हो जाते हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 28 मार्च से शुरू हो गए हैं जिसमें कलश यात्रा निकली गई। 30 मार्च को भगवान गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इसके बाद 31 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


By - sagartvnews
30-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.