Sagar-केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप, नेता बोले भाजपा कर रही एजेंसियों का दुरुपयोग

 

कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज होने के विरोध में पार्टी सड़कों पर उतर आई है। सागर के तीन बत्ती पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा और ईडी, इनकम टैक्स आदि पर पक्षपाती कार्रवाई का आरोप लगाया। लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि पार्टी के बैंक खाते सीज किए गए।

 

1830 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इन एजे​सिंयों में भाजपा नेताओं के यहां छापे डालने या नो​टिस देने की हिम्मत है? यह सरासर तानाशाही कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हम डरने वाले नहीं हैं।

 

 

सागर में बेरोजगारी की समस्या का जिक्र करते हुए अवसर देने पर विकास का वादा भी किया। पूर्व सांसद आनंद अहिरवार और पूर्व विधायक सुनील जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाजपा और सरकारी एजेंसियों को आड़े हाथों लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।


By - sagartvnews
31-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.