कांग्रेस से आने वालों पर पूर्व मंत्री और मंत्री के बयानों में तकरार, देखिये

 

कांग्रेस पार्टी को जितनी टेंशन अपने नेताओं के पलायन से हो रही होगी उससे ज्यादा खलबली भाजपा के अंदरखाने में मची है। भाजपा के कदृदावर नेताओं के बयान सुनकर उनकी पीड़ा को समझा जा सकता है। आए दिन मंत्री और पूर्व मं​त्री स्तर के नेता बयान देकर दलबदलु नेताओं को आइना दिखाने की कोशिश करते हैं। सागर जिले के तीन कदृदावन नेताओं के बयानों को ही ले लीजिए। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहले कह चुके हैं कि जब

 

भाजपा नेताओं को पंद्रह साल पार्टी में रहने के बाद कुछ नहीं मिला तो पंद्रह दिन पहले आने वाले कांग्रेसियों को क्या मिलेगा। इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के जवाब का हवाला दिया था। इसके बाद पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेसी पके बेर की तरह टप—टप टपक रहे हैं। अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद मंत्री बने सागर जिले के ही कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान सामने आया है। उन्होंने अशोकनगर में कहा कि कांग्रेस से आने वाले नेताओं का भाजपा पलक पावड़े बिछाकर

 

स्वागत कर रही है। हजारों नहीं लाखों लोग कांग्रेस से भाजपा में आ जाएं तब भी भाजपा कार्य करेगी उनका सम्मान करेगी। यह कोई छुटभैया नहीं  अमित शाह, जेपी नड्डा कह रहे हैं। जो आना चाह रहे हैं हम उनका पलक पावड़े बिछा कर स्वागत करेंगे। हमें कांग्रेस मुक्त भारत चहिए। एक ही मामले पर पुराने समय से भाजपा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री गोविंद सिंह के बयान एक दम विपरीत हैं। खास बात यह है कि दोनों ही नेता केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के नंबर 2 नेता अमित शाह के बयानों से अपनी बात की पुष्टि कर रहे हैं। मंत्री गोविंद सिंह के छुटभैया नेता कहने के बाद अब देखना होगा कि नया बयान कौन सा आता है।

 
 
 

By - sagar tv news
01-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.