सागर-लगातार उछल रहा तापमान, हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं पेट्स, जानिए कैसे करें बचाव
अप्रैल का महीना आते ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। सागर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। ऐसे में इंसान के साथ-साथ जानवरों पर भी गर्मी का असर पड़ना शुरू हो गया है। हर साल तेज़ गर्मी के कारण बहुत से जानवरों की जान पर बन आती है। गौशाला में गाय, भैंस और घरेलू पालतू जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली और मछली पर ज्यादा ध्यान देकर उन्हें गर्मी से होने वाले असर से बचाया जा सकता है।
इस संंबंध में शहर के जाने—माने पशु चिकित्सक डॉ अजय यादव ने पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखें। छाया और ठंडक बनाए रखें। अचानक ठंडे स्थान या कमरे से बाहर न निकालें। अन्य सावधानियां भी उन्होंने बताई हैं।