सागर-शहर में सड़कों पर सजी थी दुकानें, अधिकारियों ने मौके पर जाकर की कार्रवाई

 

यातायात सुधारने निकला अमला
अतिक्रमण हटाकर खोले रास्ते

सागर-शहर में सड़कों पर सजी थी दुकानें, अधिकारियों ने मौके पर जाकर की कार्रवाई

खुरई में हाट बाजार के दिन प्रशासनिक अधकारियों ने शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसमें मुख्य सड़क पर लगी सब्जियों की दुकानों के अलावा अस्थाई दुकानों को भी हटाया गया। नगर पालिका परिषद की टीम एवं शहरी थाने के संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया। दरअसल नगर के मुख्य मार्गों पर फल, सब्जी विक्रेताओं सहित फुटकर सामग्री विक्रेताओं द्वारा अनाधिकृत रूप से दुकानें सजाई जाती हैं। जिससे बाजार के मुख्य मार्ग काफी संकरे हो जाते हैं। जिससे बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसी परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया। इसमें कुछ दुकानदारों पर चलानी कार्रवाई भी की गई है। कार्रवाई में बाधा डालने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया है।


By - sagar tv news
02-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.