सागर-बहेरिया में पेड़ के नीचे पार्टी के बाद युवक के मिलने का मामला, क्या बोले ग्रामीण?

 

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को युवक के पिता समेत रिश्तेदारों ने सागर पहुंचकर एसपी अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। लोगों ने बताया कि बम्हौरा निवासी दिनेश पटैल सोमवार की सुबह 7 बजे हरगोविंद के साथ पार्टी करने निकला था।

 

 

वहां चार—पांच दोस्त और भी थे। बाद में उसके पेड़ के नीचे पड़े होने की सूचना मिली थी। साथ वाले कुछ बता नहीं रहे हैं उनका केवल इतना कहना है कि उसे मधुमक्खियों ने काट लिया था। जबकि उसके शरीर पर ऐसे निशान ही नहीं है। पुलिस भी उनकी बातों पर ही भरोसा कर रही है। अगर उसे मधुमक्खियों ने काटा था तो तत्काल परिजनों को या एंबुलेंस को सूचना क्यों नहीं दी थी। उसका मर्डर किया गया है।

 

 

हम लोग चाहते हैं कि मामले की सूक्ष्म जांच की जाए। अगर ठीक से जांच नहीं होगी तो हम लोग दिल्ली तक जाएंगे। दिनेश अपने पिता का इकलौता सहारा था। उसके साथ क्या हुआ इसका सच उजागर होना चाहिए। इस मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। मधुमक्खियों के काटने की बात कही गई है लेकिन हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।


By - sagartvnews
02-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.