Sagar-पत्नी की नहीं थी पति में रुचि, प्रेमी की हुई बीच में इंट्री, जानिए पुलिस जांच में क्या आया सामने ?

केंट थाना क्षेत्र में एक पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान लेने का मामला सामने आया है। दोनों ने सोते समय रस्सी से गला दबाकर रास्ते का रोड़ा अलग कर दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चालबाज पत्नी की साजिश से पर्दा हटाकर मामले का खुलासा कर दिया है।

 

 

यह पूरा मामला केंट थाने के ग्यागंज का है। रानीपुरा निवासी 42 वर्षीय छलबल यादव अपनी 40 वर्षीय पत्नी प्रेमबाई यादव के साथ फिलहाल ग्यागंज में रह रहा था। यहां प्रेमबाई का प्रेम प्रसंग अपनी उम्र से 8 साल छोटे अर्जुन यादव से जुड़ गया। अर्जुन रानीपुरा का ही रहने वाला है। अर्जुन और प्रेमबाई दोनों अकेले में चुपके—चुपके मिलने लगे।

 

 

इसकी भनक छलबल यादव को लग गई। इस पर वह दोनों के मिलने पर आपत्ति लेने लगा। वह दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर शराब के नशे में प्रेमबाई से मारपीट करता था। प्रेमबाई उसकी रोकटोक और मारपीट से तंग आ गई थी। इसके बाद उसने प्रेमी अर्जुन यादव के साथ मिलकर छलबल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। इसके बाद दोनों ने 31 मार्च की रात सोते समय छलबल के गले में रस्सी का फंदा फंसाकर उसे हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। छलबल के परिजनों ने पहले ही मर्डर की आशंका जता दी थी।

 

 

 

 

इस पर पुलिस ने टीम गठित कर पूछताछ और साक्ष्य जुटाना शुरू किया। छलबल की बॉडी का जिला अस्पताल सागर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें डॉक्टरों ने गला घोटने से दम घुटने के कारण मृत्यु होना लेख किया। पुलिस ने जब प्रेमबाई और अर्जुन यादव से पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो दोनों ने अपने प्रेम—प्रसंग से लेकर छलबल की जान लेने तक के सारे राज उगल दिए।

 

 

निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों ने मिलकर छलबल का गला घोंटा था। इसके बाद साक्ष्य को प्रभावित किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। इस तरह से अवैध संबंधों के मामले ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। पति दुनिया से चला गया। पत्नी और प्रेमी जेल हो गई है।

 

 


By - sagartvnews
04-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.