दो स्थानों पर दबिश देकर पकड़े 9 आरोपी, पति-पत्नी के साथ मिलकर क्या कर रहे थे सौदागर ?

 

पति-पत्नी समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
रिमांड लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

दो स्थानों पर दबिश देकर पकड़े 9 आरोपी, पति-पत्नी के साथ मिलकर क्या कर रहे थे सौदागर ?

रतलाम और मंदसौर क्षेत्र में नशे के तस्कर सक्रिए हैं। जावरा में एमडी ड्रग्स बेचते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पति—पत्नी भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से साढ़े बारह लाख रुपए कीमती ड्रग्स जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक जावरा शहर पुलिस ने ईदगाह के सामने आमरोड जावरा से शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार सोनी कालोनी दलौदा मन्दसौर, नीलू परिहार, प्यारू मेव हम्मालपुरा जावरा, आरिफ पठान अकब बिजलीघर जावरा, फरीद खान उर्फ गोलु माडल अकब बिजलीघर जावरा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 60 ग्राम जब्त की गई। इसकी कीमत 6 लाख रुपए बताई जाती है। पकड़े गए आरोपियों में शिवा परिहार और नीलू परिहार पति पत्नी हैं। पुलिस के मुताबिक एमडी ड्रग्स परिवहन करने वाले तस्कर अब महिलाओं को साथ रखने लगे हैं ताकि पुलिस को शक न हो पाए। इसी तरह उपजेल के पीछे आमरोड जावरा से नितिन मीणा होलीथड़ा झालावाड़, नदीम पिता अब्दुल कादिर नाना साहब मोहल्ला जावरा, उमर खां ऊंटखाना जावरा, शाकीर उर्फ मुर्गा नाना साहब का बाग जावरा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 65 ग्राम जब्त की गई। इसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए है। दोनों ही मामलों में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है। अवैध कारोबार की तह में जाने के लिए पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब देखना यह है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा कब तक होता है।


By - sagar tv news
05-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.