नगर निगम सागर ने रहवासियों के साथ चलाया अभियान, जानिए क्या है सागर का सुकून ?

 

चकराघाट पर चला सफाई ​अभियान
निगम ने चलाया सागर का सुकून

नगर निगम सागर ने रहवासियों के साथ चलाया अभियान, जानिए क्या है सागर का सुकून ?

सागर को कचरा मुक्त स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। आयुक्त राजकुमार खत्री ने नवाचार करते हुए सागर का सुकून नामक पहल शनिवार से प्रारंभ की। पहले दिन संयुक्त रूप से लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की गई। चकराघाट देवी मंदिर के आसपास विसर्जित पूजन सामग्री, जलकुंभी आदि के ढेरों को वाहनों में भरकर उचित स्थान पर डंप कराया। इस सफाई पहल में रहवासियों ने भी बढ़चढ़ कर श्रमदान किया। लोगों ने इस सघन सफाई अभियान से अपने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। नगर निगम आयुक्त खत्री ने खुद भी सफाई की।
चकराघाट पर पुजारी रामबाबू शास्त्री ने साफ सफाई के इस नवाचार से प्रभावित होकर झील शहर को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिंडदान, एकादशाय, सहित अन्य पूजन कार्यों में उपयोग पूजन सामग्री नगर निगम द्वारा बनाए घाट पर स्थापित कुंड में ही डालें। तालाब के जल में आटे खीर आदि से निर्मित पिंड के अलावा कुछ भी न डालें। अन्य रहवासियों ने भी घाट पर पूजन सामग्री कुंड और कूड़ेदान आदि रखे जाने पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को डिस्पोजल कप, प्लेट, ग्लास आदि उपयोग न करने की नसीहत दी गई। अब देखना है कि निगम का नवाचार सागर के सुकून के आगे क्या परिणाम सामने आते हैं।


By - sagar tv news
06-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.