बेटे नकुलनाथ के प्रचार में जुटे कमलनाथ, अपनी उपलब्धियां गिनाईं, कहा काम कराना आता है

 

छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार जोर पकड़े हुए है। पूर्व सीएम और विधायक कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को जिताने गांव—गांव प्रचार कर रहे हैं। वह मतदाताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश में लगे हैं। सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोधीखेड़ा में एक चुनावी सभा में उन्होंने खुद की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत सारी बात करेगी। इतना पैसा देंगे, आप जानते हो उन्होनें क्या किया। आज महंगाई का क्या है हाल है। आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है।

 

 

वो कहते थे गैस सिलेंडर 400 रुपये में देंगे किसी को मिल रहा है 400 रुपये में सिलेंडर? ये झूठी घोषणाएं और वादे कर रहे हैं। आप चिंता मत करिए। वो कहेंगे हमारी सरकार है। केंद्र या राज्य में कोई भी सरकार रहे मैं जानता हूं काम कैसे कराना है। मैं मुख्यमंत्री बना तो छिंदवाडा जिले के 80 हजार किसानों का कर्ज पहली किस्त में माफ किया।

 

 

क़मलनाथ ने वहां मौजूद जनता से कहा कि मैं अपनी आखरी सांस तक में आपने आपको समर्पित कर रहा हुं। उन्होंने कहा कि पहले यहां के गांवों की स्थिति ठीक नहीं थी। चालीस साल पहले गांवों में सड़कें नहीं थीं। पानी की व्यवस्था नहीं थी। 1500 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। जनजीवन पिछड़ा हुआ था। कपड़े पहनने में ही पिछड़े थे।

 

 

आज का रहन—सहन बदल चुका है। आप लोग विकास देख ही रहे हैं। किसी के बहकावे न आएं। भावुक होते हुए कहा कि मैंने जवानी तो छिंदवाड़ा में लगा ही दी, आखिरी सांस तक अपने आप को समर्पित कर रहा हूं। पूर्व सीएम अपने बेटे नकुलनाथ को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि परिणाम किसके पाले में जाता है।


By - sagar tv news
06-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.