सागर-गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय उठी लपटें, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 

गैस पर बन रही थी चाय
धुंआ उठा तो लगाई दौड़

सागर-गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय उठी लपटें, जानिए क्या है पूरा मामला ?

सागर जिले के शाहगढ़ में एलपीजी गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय धमाका होने का मामला सामने आया है। आग की लपटों और ब्लास्ट से घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। किचिन की की छप्पर, दीवारों की परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ के वार्ड नंबर 15 निवासी राकेश राय के यहां दोपहर में मक्खन बाई गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। सिलेंडर के रेग्यूलेटर से गैस रिस रही थी। इससे आग सीधे रेग्यूलेटर में लग गई। आग बुझाने के इंतजाम न होते ​देख महिला ने घर में मौजूद बाकी लोगों को सिलेंडेर में आग लगने की सूचना दी। इस पर सारे लोगों ने बाहर दौड़कर जान बचाई। थोड़ी ही देर में आग पूरी किचिन में फैल गई। सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही घर तहस—नहस हो गया। सिलेंडर भी टुकड़े—टुकड़े हो गया। महिला मक्खन बाई ने बताया कि दो दिन पहले ही घर में गैस सिलेंडर भरवाया था। थोड़ी-थोड़ी गैस रिस रही थी। जैसे ही माचिस जलाई तो आग सीधे रेग्यूलेटर में लग गई। घर में रखा सामान जलकर राख गया। घटना के 15 मिनिट बाद नगर पालिका की फायर लॉबी मौके पर पहुंची थी इससे आग नहीं बुझाई जा सकी। धमाका होने से आसपास के लोग घबरा गए। पुलिस आगजनी मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
08-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.