राहुल गांधी के मंच पर लगााई भाजपा उम्मीदवार की फोटो, जानिए क्या बोले सीएम मोहन यादव ?

मप्र के मंडला में कांग्रेस पार्टी के एक फ्लैक्स में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी का फोटो लगाने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मंच पर राहुल गांधी की सभा होने वाली थी। फोटो लगने और उसे ढकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने शायद चुनाव के पहले ही हार मान ली है।

 

 

दरअसल सोमवार को मंडला जिले के धनौरा गांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा रखी गई थी। इसमें वे कांग्रेस के प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम के लिए वोट मांगने आने वाले थे। इसके लिए मंच के पीछे एक बड़ा फ्लैक्स लगाया गया था। इसमें प्रियंका गांधी की तस्वीर के नीचे ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगी हुई थी।

 

 

 

जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं की उस पर नजर गई तो उसे तत्काल कागज लगाकर ढक दिया गया। लेकिन इसके पहले ही किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इस पूरे मामले से कांग्रेस का मजाक बनता दिख रहा है। बाद में कुलस्ते की फोटो हटाकर वहां कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की फोटो लगा दी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगे हाथ इस पर कटाक्ष भी कर डाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है।

 

 

 

ऐसा लगता है कि चुनाव के पहले ही हार मान ली है। जिस मंच पर उनके प्रत्याशी का फोटो लगना था वहां भाजपा प्रत्याशी का फोटो लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में कोई बात छिपती नहीं है। इस पूरे मामले से यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है। आज से पहले शायद ही ऐसा कभी देखने में आया हो जब इस तरह का नजारा देखने मिला हो। अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में गंभीरता का मंत्र कब फूंक पाती है।

 


By - sagartvnews
08-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.