सागर- तीसरी आँख से कचरे की निगरानी, घर पहुंच रहे ई-चालान, देखिए

 

सागर में घर के बाहर कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है, जो लोग अपने घर और दुकान का कचरा मौका मिलते ही सड़क पर डाल देते हैं, उनके खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। पहले दिन कटरा क्षेत्र के 10 दुकानदारों के ई-चालान किए गए।

 

 

 

इनमें से 5 के खिलाफ 500-500 रुपए तो 5 के खिलाफ 1000-1000 रुपए के चालान काटे गए हैं। स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई ठीक वैसी ही है जैसी रेड सिग्नल पर वाहन क्रॉस करने और हेलमेट न होनेपर वाहन चालकों के विरुद्ध सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है।

 

 

नगर निगम आयुक्त राजकुमार ने बताया कि हम ऑन द स्पॉट फाइन तो कर ही रहे हैं, उसी कड़ी में यह नवाचार किया गया है। कुल मिलाकर उद्देश्य यही है कि कचरे को कचरा गाड़ी और डस्टबिन में ही डालें। इसे लोग अपनी आदत बना लेंगे तो जुर्माना की नौबत भी नहीं आएगी और शहर भी स्वच्छ बनेगा। 

 

 

 

सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों को जीपीएस माध्यम से ऑनलाइन कनेक्टकर ट्रैक किया जा रहा है। ताकि सफाई कार्यो पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी निगरानी रखी जाये। इसका उद्देश्य नगर की सफाई व्यवस्था के साथ- साथ  सार्वजनिक स्थानों, घाटों और सड़क किनारे कचरा-मलवा फेंकने वाले  नागरिकों पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी रखकर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

 


By - sagartvnews
09-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.