Sagar-एक झोंके में लुट गया लाखों का टमाटर, बोरी भर भरकर ले गए लोग

 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की पठानवली के घाट पर सोमवार तड़के सुबह टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें भरे टमाटर बिखर गए, जिसके बाद स्थानीय और वहां से गुजरने वाले लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गई, यहां तक की लोग अपने ट्रैक्टर ट्राली में भरकर भी टमाटर ले गए, हालांकि हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार टमाटर को लोड कर ट्रक बरेली से कानपुर जा रहा था।

 

 

ट्रक चालक पूरी रात ट्रक चलाता रहा और सोया नहीं। ट्रक चलाते हुए अचानक नींद का झोंका आया और ट्रक सुबह के समय पठानवली के घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में करीब 350 कैरेट टमाटर लदा हुआ था। जैसे ही ट्रक पलटने की जानकारी आसपास रहने वाले और वहां से गुजरने वाले महिलाएं, पुरुष, बच्चे बोरियां लेकर मौके पर पहुंच कर उसमें भर भर कर टमाटर को अपने साथ ले गए।

 

 

कई लोग तो ट्रैक्टर में भरकर टमाटर ले गए। कई लोग शाहगढ़ के बाजार में वही टमाटर लेकर बेचने के लिए बैठे दिखाई दिए। चालक की मानें तो ट्रक में कुल 350 कैरेट टमाटर में से सिर्फ 20 कैरेट टमाटर ही बचा है।


By - sagar tv news
09-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.