Sagar- ईदगाह में पहुंचे इतने लोग कि कम पड़ी जगह, सड़क पर बैठ अदा की नमाज

 

सागर में 11 अप्रैल गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। मस्जिद, ईदगाहों पर एक साथ ईद की नमाज अदा की गई। नमाजी और रोजेदारों ने गले मिलकर ईद उल फितर की एक-दूसरे को बधाइयां दीं। बुधवार को रमजान का आखिरी रोजा रखा गया। शाम को आसमान में चांद दिखने साथ ही लोगों में खुशी देखने को मिली। गुरुवार को ईद उल फितर मनाया गया।

 

 

ईद की मुख्य नमाज मोतीनगर स्थित ईदगाह पर हुई। ईद की नमाज के लिए समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जहां ईदगाह में जगह कम पड़ी तो सड़क पर लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा शहर की अलग-अलग मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

 

इतिहास में रोजा रखकर ही पैगंबर मुहम्मद ने अपने अनुयायियों के साथ दुश्मन की भारी भरकम सेना को भी धूल चटा दी थी। जंग-ए-बद्र की जीत के बाद खुशी में लोगों का मुंह मीठा करवाया गया था। जिसके बाद से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद उल फितर पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे का मीठी सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं।


By - sagartvnews
11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.