Sagar-मौसम में बदलाव के चलते बरसे ओले, आंधी-पानी से घरों में कैद हुए लोग

 

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज समझ से परेय होता जा रहा है। बीते दो दिन से तेज धूप और गर्मी के बाद गुरुवार शाम मौसम अचानक बदल गया। हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक बरसात से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सागर जनपद के पड़रिया में भारी बारिश के साथ ओले बरसने लगे। ओलों-पानी से मौसम में ठंडक घुल गई।

 

 

 

तेज गर्मी से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। हालांकि यह राहत अन्नदाता को आफत साबित हो रही है। इलाके के कई गांवों में चना आकर के ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार जताए है। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन दिन तक बना रहेगा। ऐसे में अब देखना होगा कि मौसम की यह करवट आगे अपना कौन सा रूप दिखाती है।


By - sagartvnews
11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.