सागर-दिनभर गर्मी के बाद शाम को झमाझम बारिश, सड़कें तरबतर, हवाओं ने घोली ठंडक

 

सागर में झमाझम बरसे बदरा
तरबतर हुआ शहर, ठंडक घुली

सागर-दिनभर गर्मी के बाद शाम को झमाझम बारिश, सड़कें तरबतर, हवाओं ने घोली ठंडक

सागर में दो-तीन दिन से आसमान में डेरा जमाए बादल गुरुवार की शाम को बरस पड़े। पहले तो हल्की बूंदा-बांदी हुई फिर हवाओं के झोंकों के साथ बड़ी-बड़ी बूंदों की बरसात शुरू हो गई। एक तरह बादल तेज आवाज में गरज रहे थे तो बौछारें ठंडक घोल रही थीं। अचानक बदले मौसम से बाजार में अफरा—तफरी मच गई। पानी से बचने लोग इधर-उधर छिपते नजर आए। कटरा में तीन तरफ से पानी की आवक से सड़कों पर बैठे छोटे दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गई। दो पहिया वाहन चालक भी परेशान हुए। शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुई बारिश करीब पौन घंटे तक जारी रही। कई लोगों के घरों में पानी भर गया। दुकानदारों का सामान भीग गया। जैसे ही बारिश शुरू हुई बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद पानी गिरने के दौरान अंधेरा ही छाया रहा। पानी रुकने के बाद ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। दूसरी ओर बारिश से घुली ठंडक से मौसम खुशगवार हो गया। तेज पानी गिरने से बहाव में धूल, कचरा और गंदगी बह गई। इससे सड़कें साफ हो गईं। मौसम विभाग ने सागर के लिए एलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक अगले तीन घंटे में फिर से तेज बारिश के आसार हैं।


By - sagar tv news
11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.