सागर के भाग्योदय अस्पताल के पीछे डॉक्टर के सूने मकान में चोरी

 

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के भाग्योदय अस्पताल के पीछे रहने वाले डॉक्टर के सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोर मकान से सोने-चांदी के गहने और नकद रुपए लेकर भागे है। वारदात सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

जानकारी के अनुसार डॉ. यश जैन निवासी भाग्योदय अस्पताल के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। 8 अप्रैल की शाम वह परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव राहतगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर घुस गए।

 

 

 

चोर छत का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। बुधवार को डॉक्टर जब राहतगढ़ से लौटकर सागर पहुंचे तो घर के गेट का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दरवाजे खुले थे और अलमारियों के लॉक टूटे मिले। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद करीब एक लाख रुपए गायब थे।

 

 

वारदात की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।


By - sagartvnews
11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.