महामंत्री और जनपद सदस्य सहित तीन पकड़ाए, एफएसटी टीम की कार्रवाई | sagar tv news |

 

मप्र की सबसे हाइप्रोफाइल लोकसभा सीट छिंदवाड़ा में चुनाव प्रभावित करने रुपए बांटने का खेल सामने आया है। वोट के बदले नोट बंटने की शिकायत पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोककर पांच लाख रुपए जब्त किए हैं। कार में कांग्रेस नेता सवार थे। पुलिस ने चार पहिया वाहन और रुपए जब्त कर लिए हैं।

 

 

 

जबकि कांग्रेस के महामंत्री और एक जनपद सदस्य सहित अन्य व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। मोहखेड़ थाना में 3 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पर 19 अप्रेल को पहले चरण में मतदान होना है। चुनाव आयोग की टीमें मुस्तेदी से जगह-जगह तैनात हैं। जिले के जगह-जगह पर चेकिंग पाइंट बनाये गए हैं।

 

 

 

इसी क्रम में सूचना मिलने पर एफएसटी टीम ने 5 लाख रुपए जब्त किए है। एसपी मनीष खत्री ने बताया कि सूचना पर ग्राम बीसापुर में पैसे बांटने की सूचना पर एफएसटी टीम ने दबिश दी। मौके पर एक चौपहिया वाहन रोका गया। जिसमें जांच करने पर पांच लाख रुपये नगद, चुनाव सामग्री और पैसे बांटने वालों की सूची मिली है।

 

 

 

 

इसमें कांग्रेस पार्टी नेताओं के नाम सामने आए हैं। एफएसटी टीम में एसडीएम छिन्दवाड़ा, थाना प्रभारी मोहखेड़ और चौकी प्रभारी उमरानाला मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने वाहन था जिसमें कुल 5 लाख रुपये नगदी और चुनाव प्रचार सामग्री भी मिली है। इसके अतिरिक्त जिन लोगों को रुपए बांटनें जाने थे उनकी एक सूची भी मिली है। इसमें 500-1000 रुपये प्रति व्यक्ति के मान से लिखे हैं।

 

 

 

 

 

कार में बैठे तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके पास वाहन से प्रचार की कोई अनुमति नहीं मिली है। पकड़े गए तीन व्यक्तियों में एक कांग्रेस पार्टी का महामंत्री और एक जनपद सदस्य है। तीनों से रुपए देने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

 

 


By - sagar tv news
12-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.