Sagar-एंबुलेंस के सामने आई बाइक, ड्राइवर का बिगड़ा संतुलन, ​जानिए फिर क्या हुआ ?

 

खुरई-सागर रोड स्थित आचार्य विद्यासागर तिराहा के पास निजी अस्पताल की एंबुलेंस के डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन डिवाइडर और एंबुलेंस दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक निजी अस्पताल की एंबुलेंस खुरई से सागर तरफ जा रही थी। शहर के आचार्य विद्यासागर तिराहा के पास डिवाइडर के बीच में से एक बाइक सवार निकल आया।

 

 

अचानक बाइक सामने आने से एंबुलेंस चालक हड़बड़ा गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया और एक बड़ी घटना होने से टल गई। टक्कर से डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि डिवाइडर का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।

 

 

कई महीनों से डिवाइडर का कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बार-बार काम को बीच में छोड़ दिया जाता है। अधूरे निर्माण कार्य के कारण कई बार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।


By - sagartvnews
13-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.